चीन के युगुर समुदाय में शादी से पहले दुल्हन को तीर से मारता है दूल्हा

चीन के युगुर समुदाय में शादी से पहले दूल्हे की ओर से दुल्हन को तीन बार तीर से मारे जाने की परंपरा है। हालांकि, तीर के आगे का हिस्सा नुकीला नहीं होता है। इसके बाद दूल्हा इन तीरों को इकट्ठा करता है और धनुष के साथ तोड़ देता है। माना जाता है कि दूल्हा-दुल्हन के बीच इससे प्यार बढ़ता है।