inshorts

चीन ने भारत की 4,000 किलोमीटर ज़मीन पर किया कब्ज़ा: लोकसभा में राहुल गांधी

लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चीन ने सीमावर्ती इलाकों में भारत की 4,000 किलोमीटर ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है और यह वापस मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "मुझे पता चला है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चीन को चिट्ठी लिखी है। हमें यह चीनी राजदूत से पता चला है।"