तेलुगु अभिनेता विजय रंगाराजू का चेन्नई के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। विजय रंगाराजू को कुछ दिन पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रंगाराजू ने तमिल व तेलुगु की कई फिल्मों में काम किया था।