चीन में पहली बार किसी अभिनेता को दी गई मौत की सज़ा: रिपोर्ट्स

शानक्सी (चीन) की एक कोर्ट ने बताया है कि अभिनेता झांग यियांग को 16-वर्षीय गर्लफ्रेंड की हत्या करने को लेकर दिसंबर 2024 में फायरिंग स्क्वॉड द्वारा सज़ा-ए-मौत दे दी गई। झांग ने रिश्ता तोड़ना चाह रही गर्लफ्रेंड की 2022 में चाकू मारकर हत्या की थी। बकौल रिपोर्ट्स, चीन में किसी अभिनेता को सज़ा-ए-मौत देने का यह पहला मामला है।