चीन में है पत्थर पर बनी बुद्ध की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति, बनाने में लगे थे 90 साल

चीन में भगवान बुद्ध की पत्थर पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति है जिसे बनाने में 90 साल लगे थे। लेशान की विशालकाय बुद्ध प्रतिमा प्राचीन चीनी शिल्पकला और आध्यात्मिकता का प्रमाण है जो 71 मीटर ऊंची है। मूर्ति में कंधे 28 मीटर चौड़े हैं और कान 7 मीटर लंबे हैं। इसे तांग राजवंश के दौरान तराशा गया था।