चुनावी हलफनामे में धोखाधड़ी के आरोप पर कांग्रेस ने की असम CM का नामांकन रद्द करने की मांग
कांग्रेस ने चुनाव आयोग (ईसी) से शिकायत करके असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का नामांकन रद्द करने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरमा ने अपने चुनावी हलफनामे में विदेशों में संपत्ति की जानकारी छिपाई है। कांग्रेस असम प्रभारी भूपेश बघेल जालुकबाड़ी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नियोग संग ईसी दफ्तर में शिकायत करने पहुंचे थे।