चुनाव अधिकारी के अकाउंट से शेयर किया गया BJP का पोस्ट, 'आप' के विरोध के बाद DEO ने दी सफाई
नई दिल्ली के ज़िला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के X हैंडल ने बीजेपी से जुड़ी एक पोस्ट को रीपोस्ट कर दिया जिसका स्क्रीनशॉट 'आप' सांसद संजय सिंह ने शेयर कर लिखा, "अब निर्वाचन अधिकारी कह रहे हैं 'जब प्यार किया तो डरना क्या?' इसपर बाद में सफाई देते हुए डीईओ ने कहा, "हैंडल नोडल अधिकारी देखते हैं...अनजाने में खबर रीपोस्ट हुई।"