लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों का बचाव करने का आरोप लगाते हुए कहा, "मेरा काम सरकार पर दबाव बनाने का है...सच को सामने लाने का है।" उन्होंने कहा, "चुनाव आयोग से लोग जानकारियां दे रहे हैं...हमें चुनाव आयोग के अंदर से मदद मिलनी शुरू हो गई है।"