inshorts

वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकता: राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं' समेत अन्य आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। आयोग ने कहा, "ये आरोप बेबुनियाद और गलत हैं...वोट ऑनलाइन डिलीट नहीं हो सकता।" राहुल ने वोट चोरी को लेकर आयोग से 1 हफ्ते में जवाब देने को कहा है।