चुनाव आयोग ने लिया बड़ा ऐक्शन, UP के 115 राजनीतिक दलों को पंजीकृत सूची से किया बाहर
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के 115 रानीतिक दलों को पंजीकृत दलों की सूची से बाहर कर दिया है। ये ऐसी पार्टियां हैं जिन्होंने या तो वर्ष 2019 से लगातार 6 वर्षों तक न ही कोई लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ा है और न ही प्रदेश में इनका पंजीकृत पते पर कोई वजूद है।