चुनाव प्रचार के बीच नागपुर पहुंचे राहुल गांधी ने दुकान में खाया पोहा, सामने आया वीडियो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार शाम को महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के बीच नागपुर में फेमस रामजी श्यामजी पोहेवाले के पास पहुंचकर पोहा खाते नज़र आए। सामने आए एक वीडियो में राहुल वहां मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए पोहा खाते दिख रहे हैं। महाराष्ट्र में आगामी 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।