बिहार चुनाव की मतगणना से पहले आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई तो बिहार दूसरा नेपाल-बांग्लादेश बन जाएगा। उन्होंने कहा, "2020 में मतदान घंटों रोका गया था। इस बार ऐसा हुआ तो या तो मेरा उम्मीदवार या अधिकारी कमरे से बाहर आएगा।” सिंह के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।