चुनाव में हार-जीत होती है लेकिन ऐसा सोचा नहीं था: रुझानों में महागठबंधन की हार पर मुकेश सहनी
बिहार चुनाव के रुझानों में हार के बाद महागठबंधन के सहयोगी व वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "हम जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं, मैं उनको बधाई देता हूं।" उन्होंने कहा, "चुनाव में हार-जीत होती है...लेकिन इस तरह से हमने कभी सोचा नहीं था।" सहनी ने कहा, "मंथन करेंगे कि विफल होने का क्या कारण है?"