चॉपिंग बोर्ड की एक्सपायरी डेट क्या होती है, कब बदलना होता है ज़रूरी?
किचन में सब्ज़ियों, फल और दूसरी चीज़ें काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले चॉपिंग बोर्ड की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं होती। इसे बदलने का फैसला इसकी हालत देखकर करना चाहिए। इसपर गहरे कट/खांचे, फफूंदी, नमी या बदबू आने पर तुरंत बदलें। कच्चे मांस और सब्ज़ियों के लिए अलग-अलग बोर्ड रखें। हर इस्तेमाल के बाद गर्म पानी-साबुन से धोकर पूरी तरह सुखाएं।