चुप रहो, मुंह बंद रखो, फोटो लो खत्म: पैपराज़ी पर गुस्सा होते हुए जया बच्चन
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेत्री जया बच्चन पैपराज़ी पर भड़कती हुई नज़र आ रही हैं। जया ने कहा, "आप लोग फोटो लो, बदतमीज़ी मत करो। चुप रहो, मुंह बंद रखो और फोटो लो...खत्म। ऊपर से कमेंट्स करते हो।" वीडियो को लेकर जया की कई यूज़र्स ने तारीफ की जबकि कुछ ने आलोचना की है।