चुम दरांग पर नस्लीय टिप्पणी करने को लेकर NCW ने एल्विश यादव को किया तलब

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने ऐक्ट्रेस चुम दरांग पर नस्लीय टिप्पणी करने को लेकर यूट्यूबर एल्विश यादव को तलब किया है और 17 फरवरी को आयोग के सामने पेश होने को कहा है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने भी इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। एल्विश ने कहा था, "चुम किसको पसंद आती है भाई।"