चोरों ने ₹40 लाख की हथिनी को चुराया, फिर बिहार ले जाकर ₹27 लाख में बेच दिया

यूपी निवासी नरेंद्र शुक्ला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी जयामती नामक हथिनी झारखंड से यूपी ले जाते समय चोरी हो गई। बाद में हथिनी छपरा (बिहार) में नए मालिक के पास मिली। शुक्ला ने तीन लोगों संग मिलकर इसे ₹40 लाख में खरीदा था लेकिन इन लोगों ने शुक्ला को बिना बताए हथिनी को ₹27 लाख में बेच दिया।