चारा घोटाले का 25 साल से फरार आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, सीबीआई ने ट्रेन से दबोचा
बिहार के चर्चित चारा घोटाले में 25-साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार को सीबीआई ने चारबाग रेलवे स्टेशन (लखनऊ) में ट्रेन से गिरफ्तार किया है। वर्ष-2001 में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद से वह फरार था। उस पर पशुपालन विभाग को ₹10-करोड़ से अधिक की दवाओं की फर्जी आपूर्ति का आरोप है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाया गया।