चिराग ने की प्रशांत किशोर की तारीफ; कहा- बिहार की राजनीति में निभा रहे ईमानदार भूमिका

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, "प्रशांत जी बिहार की राजनीति में एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं जिसकी मैं सराहना करता हूं।" उन्होंने आगे कहा, "लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि लोगों के पास चुनने के लिए इतने सारे विकल्प होते हैं।"