चिराग पासवान को 3 साल बाद वापस मिला पार्टी कार्यालय, बोले- पिता की यादें जुड़ी हैं
केंद्रीय मंत्री व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान को 3 साल बाद पटना में वह सरकारी बंगला वापस मिल गया है जो उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान की पार्टी का कार्यालय हुआ करता था। चिराग ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने एक लंबा वक्त बंगले में बिताया है और उनके पिता और परिवार की यादें इससे जुड़ी हैं।