चिराग पासवान ने बिहार चुनाव के लिए अपने कोटे के आखिरी 15 उम्मीदवार भी किए घोषित

चिराग पासवान की एलजेपी(आर) ने बिहार चुनाव के लिए 15-उम्मीदवारों की दूसरी सूची में अरुण कुमार (बख्तियारपुर) और रूपा कुमारी (फतुहा) को टिकट दिया है। एनडीए का हिस्सा एलजेपी(आर) को गठबंधन में 29 सीटें मिली हैं व पार्टी ने कल 14 उम्मीदवार घोषित किए थे। इसके साथ ही प्रदेश में एनडीए के सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार घोषित हो गए।