चिराग पासवान ने राज ठाकरे की क्षेत्रवाद की राजनीति पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज ठाकरे की पार्टी हमेशा क्षेत्रवाद को बढ़ावा देती रही है। उन्होंने कहा कि बिहार और यूपी के लोग देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देते हैं, इसलिए उनकी संस्कृति और त्योहारों का सम्मान होना चाहिए।