चार्जशीट के अनुसार, प्रज्वल ने यौन शोषण करते वक्त महिला को हंसने को कहा था: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दायर 1,691 पन्नों की नई चार्जशीट में दावा है कि उसने पीड़िता (पार्टी की पूर्व सदस्य) का यौन उत्पीड़न करते वक्त उससे हंसने को कहा था। चार्जशीट के अनुसार, रेवन्ना ने पीड़िता को अपनी पसंद के अधोवस्त्र भी पहनाए और यौन उत्पीड़न के वीडियो का इस्तेमाल कर उसे धमकाया।