बीजेपी ने 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। जम्मू-कश्मीर की बडगाम सीट से आगा सैयद मोहसिन, नगरोटा से देवयानी राणा, घाटशिला (झारखंड) से बाबूलाल सोरेन, नुआपाड़ा (ओडिशा) से जय ढोलकिया और जुबली हिल्स (तेलंगाना) सीट से एल. दीपक रेड्डी को टिकट दिया गया है। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे।