अमेरिकी सिंगर चार्ली पुथ और ब्रिटिश सिंगर एली गोल्डिंग 13 फरवरी 2027 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में 'जॉनी ऐंड को फेस्टिवल' में परफॉर्म करेंगे। यह चार्ली पुथ का भारत में पहला लाइव शो होगा। इस फेस्टिवल में 35,000 से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है। इसमें कयान, ताबा चाके समेत कई भारतीय कलाकार भी शामिल होंगे।