ग्रेटर नोएडा (यूपी) में ट्रैफिक पुलिस ने ढकी नंबर प्लेट वाली एक कार का चालान काटा था। कार एक इंस्पेक्टर के बेटे चला रहा था। इसके बाद युवक और हेड कांस्टेबल नकुल के बीच विवाद हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचने पर कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया। डीसीपी ट्रैफिक ने मामले की जांच एडीसीपी को सौंपी है।