पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर करने की घोषणा का स्वागत किया है। सीएम मान ने पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा, "पंजाब के लोगों की बहुत समय से...लंबित मांग...पूरी हुई।" बकौल मान, उन्होंने विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर नाम बदलने का अनुरोध किया था।