चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट पहुंची 'आप', नए सिरे से चुनाव कराने का किया अनुरोध
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में 'आप' व कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने मंगलवार को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस चुनाव को रद्द करने की मांग की और कोर्ट से नए सिरे से चुनाव कराने का अनुरोध किया। कोर्ट बुधवार को मामले की सुनवाई करेगा। गौरतलब है, बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर ने यह चुनाव जीता है।