बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन आज चक्रवात 'अकवान' बन सकता है। 'अकवान' नाम ईरान ने सुझाया है। 'अकवान' का मतलब बुरी सोच, राक्षस और असुर होता है। यह नाम फारसी पौराणिक कथाओं के एक असुर 'अकवान-ए-दिव' से जुड़ा हुआ है। ईरानी कवि अबुल कासिम फिरदौसी द्वारा लिखी गई 'शाहनामा' में इसका ज़िक्र मिलता है।