चन्नी जादूगर हैं क्या कि 3 महीने में पंजाब में चमत्कार कर सकते हैं?: अमरिंदर सिंह
पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि पंजाब में कांग्रेस 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा, "चरणजीत चन्नी क्या है? क्या वह जादूगर है कि...3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकते हैं? चुनाव से पहले
सारा श्रेय देकर उन्हें हीरो बनाने की कोशिश की गई...मुझे लगता है कि...दोनों (चन्नी-सिद्धू) बेकार हैं।"