पंजाब का मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने रविवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू समेत पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के साथ मुलाकात की। चन्नी ने सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद कहा कि शपथग्रहण समारोह सोमवार को सुबह 11 बजे होगा।