inshorts

चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बताया है कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी होंगे और उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। 58-वर्षीय चन्नी अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग मंत्री थे। गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।