सासाराम (बिहार) में शनिवार को चलती हुई महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास के दो डिब्बे कपलिंग खुलने से अलग हो गए लेकिन ड्राइवर व गार्ड की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कांग्रेस ने घटना से जुड़ा वीडियो शेयर कर कहा, "बुलेट ट्रेन का सपना दिखाने वाली मोदी सरकार में रेलवे का हाल।"