क्रिकेटर युज़वेंद्र चहल से तलाक के बाद पहली बार कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा पब्लिकली स्पॉट हुई हैं। मुंबई में टी-सीरीज़ के ऑफिस पहुंचीं धनश्री ने पैपराज़ी के तलाक के सवाल पर जवाब देने से बचते हुए कहा, "गाना सुनो पहले।" गौरतलब है कि तलाक के दिन ही धनश्री का नया गाना 'देखा जी देखा मैंने' रिलीज़ किया गया था।