ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यक्रम के दौरान एक शख्स द्वारा चाकू लेकर मंच पर चढ़ने का वीडियो सामने आया है। शख्स को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़कर नीचे उतार दिया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में शख्स 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए सुनाई दे रहा है।