चाय को राष्ट्रीय पेय घोषित किया जाए: असम से बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में उठाई मांग

असम से बीजेपी सांसद पबित्र मार्गेरिटा ने राज्यसभा में चाय को राष्ट्रीय पेय घोषित किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने सदन में कहा, "चाय की हर पत्ती के पीछे चाय श्रमिकों का श्रम और त्याग होता है।" साथ ही उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि चाय बागान के श्रमिकों के लिए एक स्पेशल पैकेज दिया जाना चाहिए।