अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "बचपन में...रेलवे प्लैटफॉर्म्स पर चाय बेचने से लेकर दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान बनने तक...आपका सफर शानदार रहा है।" बकौल कंगना, "हम...आपके लंबे जीवन की कामना करते हैं लेकिन...राम...कृष्ण और गांधी की तरह आप भी अमर हैं।"