रांची (झारखंड) स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में मंगलवार को आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया। डोरंडा कोषागार से ₹139.35 करोड़ की अवैध निकासी का यह मामला चारा घोटाला का सबसे बड़ा मामला है। इससे पहले, चारा घोटाला के चार अन्य मामलों में भी लालू दोषी करार दिए गए थे।