चारू असोपा के बेटी से मिलने ना आने के दावों के बीच राजीव सेन ने शेयर किया उसके साथ वीडियो

अभिनेत्री सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने रविवार को अपनी बेटी ज़ियाना के साथ खेलते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमेशा के लिए डैडी की लिटिल प्रिंसेस।" गौरतलब है कि इससे पहले उनसे अलग हो चुकीं पत्नी चारू असोपा ने दावा किया था कि राजीव बेटी से मिलने के लिए नहीं आते हैं।