ऐक्टर शाहिद कपूर ने पत्नी मीरा राजपूत से शादी के फैसले पर 'कॉफी विद करण' में बताया है, "मेरे 2 पहलू हैं...एक ग्लैमर...और (दूसरा) घरेलू व आध्यात्मिक...मुझे ऐसा शख्स नहीं मिल रहा था जो दोनों पहलुओं को समझे।" बकौल शाहिद, "मैं शाकाहारी हूं...शराब नहीं पीता...मैं (उस वक्त) 34 का था...सेटल होने के लिए तैयार था...तभी परिवार-दोस्तों के ज़रिए हम मिले।"