एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के 57वें जन्मदिन पर ट्विटर पर वीडियो शेयर कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "चाहता हूं कि आपकी उम्र पेट्रोल-डीज़ल की दरों के समान 100 के आंकड़े को पार करे।" उन्होंने आगे कहा, "जैसे...कम समय में रसोई गैस की कीमत दोगुनी हुई...उसी गति से आप दोहरी सफलता प्राप्त करें।"