अभिनेत्री कंगना रनौत ने नए साल में बालाजी तिरुपति और उसके नज़दीक दुनिया में इकलौते राहु-केतु मंदिर से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैं वहां अपने प्यारे दुश्मनों की रहमत मांगने गई थी, उम्मीद है इस वर्ष मुझे लेकर पुलिस शिकायतें व एफआईआर कम हों और मुझे प्रेम पत्र अधिक मिलें।"