चिकित्सा से जुड़े कारण के चलते बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हुए ऋषभ पंत

विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत चिकित्सा से जुड़े कारण के चलते बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया कि यह फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद लिया गया है। बीसीसीआई के अनुसार, टेस्ट सीरीज़ से पहले पंत टीम के साथ जुड़ेंगे और उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी की मांग नहीं की गई है।