चिराग और पशुपति के गुटों में टकराव के बीच ईसी ने सीज़ किया एलजेपी का चुनाव चिह्न

चुनाव आयोग ने एलजेपी नेता चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के गुटों में टकराव के बीच एलजेपी का चुनाव चिह्न 'बंगला' सीज़ कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों ही गुट अब इस चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकते और वह अंतरिम उपाय के तौर पर अपने गुट का नाम व चिह्न चुन सकते हैं।