inshorts

चिराग ने घर आकर कार्ड दिया, कार्यक्रम में जाऊंगा: रामविलास पासवान की बरसी को लेकर पारस

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि वह 12 सितंबर को दिवंगत नेता रामविलास पासवान की बरसी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "अच्छी शुरुआत है कि (एलजेपी नेता) चिराग पासवान ने घर आकर कार्ड दिया...वह कार्ड नहीं देते तो भी मैं जाता।" उन्होंने कहा, "रामविलास पासवान मेरे बड़े भाई और आदर्श थे। मैं उनका कर्ज़दार हूं।"