एलजेपी (आर) प्रमुख चिराग पासवान ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को लेकर कहा है, "तेजस्वी झूठ बोल रहे हैं...आरक्षण को लेकर मेरे बारे में गलत बयानबाज़ी बंद कर दें वरना मुझे कानूनी कार्रवाई करनी होगी।" उन्होंने कहा, "तेजस्वी कह रहे हैं कि 'चिराग ने कहा कि संपन्न दलितों का आरक्षण समाप्त होना चाहिए'। वह मेरा यह बयान कहीं दिखा दें।"