चुनावी हलफनामे के मुताबिक, हाजीपुर (बिहार) सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे एलजेपी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान के पास कुल ₹2.68 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है। चिराग ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके बचत खातों में ₹77.90 लाख हैं। वहीं, चिराग के पास एक टोयोटा फॉर्च्यूनर समेत कुल ₹35 लाख मूल्य की 2 गाड़ियां हैं।