ऐक्ट्रेस कुब्रा सेट ने अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय शो 'फाउंडेशन' के बाद पश्चिम में भारतीय ऐक्टर्स के लिए अवसरों पर कहा है कि चीज़ें अब तेज़ी से बदल रही हैं। उन्होंने विदेश में सफलतापूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके कलाकारों (प्रियंका चोपड़ा जोनस, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी और दिवंगत इरफान) का उदाहरण देकर कहा, "हम सभी अच्छा काम कर रहे हैं।"