चीन की स्थानीय सरकारों का छिपा हुआ कर्ज़ उसकी जीडीपी के आधे तक पहुंचा: गोल्डमैन

गोल्डमैन सैक्स के अर्थशास्त्रियों के अनुसार, चीन की स्थानीय सरकारों का छिपा हुआ कर्ज़ चीनी अर्थव्यवस्था के आधे से अधिक हो गया है। 2020 के अंत तक यह कर्ज़ 53 ट्रिलियन युआन ($8.2 ट्रिलियन) था जो चीनी जीडीपी के 52% के बराबर है। दरअसल, लोकल गवर्नमेंट फाइनेंसिंग व्हीकल सरकारों को बैलेंस-शीट पर दर्शाए बगैर कर्ज़ लेने की अनुमति देता है।