चीन के ग्रेट वॉल मोटर्स ने $1 अरब के निवेश के साथ भारत में प्रवेश की योजना ली वापस
चीन के ग्रेट वॉल मोटर्स ने $1-अरब के निवेश के साथ भारत में प्रवेश की योजना वापस ले ली है। कंपनी ने ढाई साल के इंतज़ार के बाद पुणे स्थित जनरल मोटर्स के तालेगांव प्लांट के अधिग्रहण की मंज़ूरी न मिलने पर यह फैसला लिया। बतौर रिपोर्ट, कंपनी ने भारत में अपनी 8-10 कर्मचारियों की टीम को भंग कर दिया।